भरवां टिंडे
सर्विस : 2-3 कुकिंग टाइम : 10 - 15 मिनट
सामग्री
300 ग्राम बेबी टिंडे , 3/4 चम्मच नमक , 1 चम्मच आमचूर , 1 चम्मच पिसा धनिया , 1/2 चम्मच गर्म मसाला , 1 चम्मच सोंफ , 1 चुटकी हिंग , 4 बड़े चम्मच तेल , 1 गुच्छा हरा धनिया कटा |
विधि
- टिंडो में दो चीरे लगाकर एक ओर रख दे |
- एक प्याले में एक बड़ी चम्मच तेल डालें , उसमे नमक सहित सारे मसाले डाले और अच्छी तरह मिला दे |
- मिक्स मसाले को बराबर बराबर टिंडो में भर दे |
- एक कडाही में बाकी तेल को गर्म करे और भरवां टिंडे छोड़ दे |
- उलट पलट कर पकने तक टिंडो को फ्राई करे |
- ऊपर से हरा धनिया बुरक दे |
अब बिना देर करे गरमा गरम भरवां टिंडे खाए और उसका स्वाद हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये |
No comments:
Post a Comment