भरवां बैंगन कैसे बनाये

भरवां बैंगन 

सर्विस : 4                                                                                                कुकिंग टाइम : 15 मिनट लगभग 


सामग्री 
8 बेबी बैंगन , 1/२ चम्मच पीसी मिर्च लाल , 1 चम्मच पिसा धनिया , 1 चम्मच अमचुर , 1/4 चम्मच हल्दी , 1 चम्मच सोंफ ,  1 गुच्छा हरा धनिया कटा , 1 प्याज कसी , 1 टुकड़ा अदरक कसी , 1 बड़ी चम्मच घी , 3 बड़ी चम्मच तेल , नमक स्वादानुसार , 1 चम्मच जीरा | 

विधि 

  • कड़ाई में घी गर्म करके प्याज व अदरक फ्राई करे | फिर नमक सहित सभी मसाले डाल दे और दो मिनट फ्राई करके निचे उतार दे |
  • बैंगन में चीरा लगा कर मसाला बराबर बराबर भर दे |
  • एक कढाई में तेल गरम करके जीरे का झोंक दे और भरवां बैंगन डाल दे | 
  • उलट - पलटकर बैंगन को पकने तक फ्राई करे , फिर सर्विस डिश में निकाले | ऊपर से हरा धनिया बुरक दे |           तैयार है आपके भरवा बैंगन 

भरवां टिंडे कैसे बनाये

भरवां टिंडे 

सर्विस : 2-3                                                                                                कुकिंग टाइम : 10 - 15 मिनट 

                                                                सामग्री 

  300 ग्राम बेबी टिंडे , 3/4 चम्मच नमक , 1 चम्मच आमचूर , 1 चम्मच पिसा धनिया , 1/2 चम्मच गर्म मसाला , 1 चम्मच सोंफ , 1 चुटकी हिंग , 4 बड़े चम्मच तेल , 1 गुच्छा हरा धनिया कटा | 

                                                                  विधि 

  • टिंडो में दो चीरे लगाकर एक ओर रख दे |
  • एक प्याले में एक बड़ी चम्मच तेल डालें , उसमे नमक सहित सारे मसाले डाले और अच्छी तरह मिला दे |
  • मिक्स मसाले को बराबर बराबर टिंडो में भर दे | 
  • एक कडाही में बाकी तेल को गर्म करे और भरवां टिंडे छोड़ दे | 
  • उलट पलट कर पकने तक टिंडो को फ्राई करे | 
  • ऊपर से हरा धनिया बुरक दे | 
अब बिना देर करे गरमा गरम भरवां टिंडे खाए और उसका स्वाद हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये | 

SHG - स्वयं सहायता समूह


क्या है स्वयं सहायता समूह 

हमारे समूह की यह पहचान , ताकत , पैसा और सम्मान

स्वयं सहायता समूह जैसा की इसके नाम से ही लग रहा है एक ऐसा समूह जो सदेव स्वयं  की मदद करने के लिए तैयार रहता है ! स्वयं सहायता समूह  समान स्तर के लोगो द्वारा अपनी इच्छा शक्तिनुसार  गठित किया गया एक ऐसा समूह है जिसमे समूह के सभी सदस्य अपनी आय के कुछ भाग की बचत करते है ! इस बचत के आधार पर समूह के सदस्य आकस्मिक समय में आवश्यकता पड़ने पर ऋण ले सकते है ! 

समूह गठन का उद्देश्य / आवश्यकता 

  • समूह को बैंक से ऋण मिलने में आसानी होती है |
  • सरकारी विभागों से ग्रामीण विकास सम्बन्धी जानकारी शीघ्र प्राप्त हो जाती है |
  • ग्रामीण लोगो में बचत की आदत डालना | 
  • सामूहिक आय वृधि कार्यक्रम चलाना | 
  • संगठन के माध्यम से लोगो के सामाजिक , आर्थिक स्थिति में बदलाव लाना | 

समूह का प्रकार 

स्वयं सहायता समूह तीन प्रकार से गठित किये जा सकते है 1. महिला स्वयं सहायता समूह   2. पुरुष स्वयं सहायता समूह  3. मिश्रित (महिला + पुरुष दोनों सामिल ) स्वयं सहायता समूह , परन्तु महिलाओ के आर्थिक एवं सामाजिक विकास करने के   उद्देश्य से उन्हें विशेष रूप से समूह बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है | 

समूह का गठन 

समूह निर्माण एक प्रक्रिया है , इसमे प्राथमिक चरण में किसी एक बाहरी व्यक्ति द्वारा शुरुवात की जाती है अथवा जिन लोगो के बीच समूह का गठन किया जाना है उनके बीच से भी व्यक्ति समूह का गठन कर सकता है|

समूह की बैठक 

समूह की महीने में कम से कम २ बैठक प्रारम्भ के ६ माह तक होना चाहिए | तथा बैठकों की तारीख , स्थान व् समय पूर्व में तय होना चाहिए एवं नियमावली में भी लिख देना चाहिए | 

समूह में मासिक बचत का महत्व 

पैसा जीवन की आवश्यकता है | इसलिए गरीब व्यक्ति द्वारा बचत की आदत का विकास करना सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए उसे आय के साधन जुटाने या बढाने की आवश्यकता होगी | सहज एवं सरल रूप से ऋण उपलब्ध कराकर निश्चित रूप से उनकी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है | परन्तु किसी भी प्रकार का ऋण वितरित करने से पहले सदस्यों में बचत की आदत का विकास करना अति आवश्यक है | इसलिए समूह के माध्यम से पैसा जमा करना आवश्यक समझा जाता है | बचत का निर्धारण सभी सदस्यो की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर सदस्यगण आपसी सहमति से करते है | 

बैंक में खाता खोलने की आवश्यकता क्यों 

  • समूह द्वारा जमा की गई धनराशि का सही प्रबंधन एवं सुरक्षा आसानी से हो जाती है |
  • बैंक में जमा राशि  पर ब्याज मिलता है , जिसे सदस्यों में लाभांश के रूप में बाटा जा सकता है |
  • बैंक से स्थाई एवं लाभप्रद संबंध विकसित करने का अवसर मिलता है | 
  • सदस्य भविष्य के लिए अच्छी योजना तेयार कर सकते है | 

बैंक में समूह का खाता कैसे खुलवाये 

बैंक में खाता खुलवाने के लिए निम्न कागजात / दस्तावेज लाना जरुरी है- 
  • समूह की नियमावली जिसमे ऋण लेन देन बैठक तथा सदस्यता आदि का विवरण हो | 
  • खाता खोलने के लिए न्यूनतम बचत राशि | 
  • खाता संचालनकर्ता के फोटोग्राफ की 3-3 प्रति |
  • समूह का प्रस्ताव पत्र जिसमे प्रबंध समिति के सदस्यों को बचत खाता खोलने व् खाता संचालन का अधिकारी है | 
  • संबधित बैंक का खाताधारी का खाता नंबर व् हस्ताक्षर परिचयकर्ता के रूप में | 
  • खाता खोलने में समूह की सील | 

पदाधिकारियों का चुनाव एवं जिम्मेदारियों का बंटवारा करना - 

अध्यक्ष : सर्वानुमति से चुने गए व्यक्ति को बनाना चाहिए , समझदार हो , नेतृत्व क्षमता हो | अध्यक्ष बैठकों की अध्यक्षता करता है व समूह में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करता है | 

खुद को दोखा ना दे

दोस्तों ! यदि हम रोज के छोटे - छोटे कार्यो मर टालम टॉलम करेगे तो बड़े कार्य नहीं कर पाएंगे , मुझे उम्मीद है की आप समय को व्यर्थ गवा कर और काम को टालकर अपने भविष्य और सपनों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे !! 



यदि आप किसी अति महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त नहीं है और कोई कार्य याद आये तो तुरंत उसे पूरा करे ! उसे बाद के लिए ना टाले !!

कमाए लाखो paynearby के distributer बनकर

अब बनजाइये PayNearby के Distributor/Retailer  और कमाए हजारो  रुपये रोजाना !



नमस्कार दोस्तों में आपको आज ऐसे ऑनलाइन बिज़नेस के बारे में बताने जा रहा हु जिससे आप आसानी से केवल कुछ पैसो का investment करके अपना अच्छा खासा सेटअप जमा सकते है !
आज केश लेश के इस दौर में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता, चाहे वो कोई बहुत बड़ा बिसनेस मेन हो या कोई छोटा कारोबारी हर कोई प्रधानमन्त्री जी के कैशलेश अभियान में अपना योगदान देना चाहता है , इसी बात को ध्यान में रखते हुवे यश बैंक  देश भर में अपने BC बनाने के लिए अभियान चला रही है ! 

  • कैसे करना होगा काम 

  बैंक के साथ जुड़कर यदि आप retailer ID लेते है तो आप उसमे सभी प्रकार के UID Transaction , Mobile Recharge , DTH Recharge , ATM Card Transaction , ऐसी ही और भी कई प्रकार की सुविधाएं अपने कस्टमर को दे सकते है   ! जिससे आपका कस्टमर बेस बड़ जायेगा यदि आपकी किराना दुकान , मोबाइल रिपेरिंग  शॉप, जनरल स्टोर या बुक स्टोर है तब तो ये काम आपको काफी फायदेमंद साबित हो सकता है !
और हा  रही बात कमीशन की तो वो आपको तुरंत ही मिलाने वाला है आपको इसके लिए अन्य बैंक के BC की तरह महीना भर इंतजार करने की कोई आवश्यकता नहीं   है ! आपका कमीशन आपको तुरंत आपके वॉलेट में मिल जायेगा ! 
और यदि आप डिस्ट्रीब्यूटर ID लेकर काम करना चाहते है तो आपको और भी ज्यादा मुनाफा होने वाला है , यदि आप डिस्ट्रीब्यूटर बन जाते है तो आपको paynearby से कुछ ID खरीदना होती है जिन्हे आप retailer ID बना कर लोगो को बेचेंगे जिसमे आपको पर ID कमाई होगी ! उसके अलावा Retailer अपनी ID से जितना भी देन लेन करेगा आपको उस पर भी कुछ कमीशन मिलेगा इस प्रकार आप जितनी ज्यादा Retailer ID बेचेंगे आपको उतना ही ज्यादा कमाई का मौका मिलेगा ! इसमें आपको ये ध्यान रखना होगा की आपके द्वारा बनाया गया Retailer नियमित अपने काम को चलता रहे जिससे उसका भी फायदा हो और आपका भी !

  • क्या क्या चाहिए काम करने के लिए

सबसे पहले तो आपके पास एक एंड्राइड फोन चाहिए जो आज कल हर किसी के पास आसानी से मिल जाता है दूसरा आपके पास फिंगर प्रिंट डिवाइस होना चाहिए वो आप मारफो  या मंत्रा दोनों में से किसी का भी ले सकते है ! फिर आपको paynearby का app download करना होता है ! जिसमे आप अपने बारे में जानकारी बार दे जैसे मोबाइल नंबर नाम एड्रेस आदि और  register हो जाये !